फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बीएसएनएल के ठेकाकर्मियों का धरना जारी

बीएसएनएल के ठेकाकर्मियों का धरना जारी

Thu, 19 Jul 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल के ठेकाकर्मियों का धरना जारी
मिर्जापुर। अनगढ़ स्थित बीएसएनएल कार्यालय पर गुरुवार को टेलीकाम कैजुअल एंड कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरने के 25वें दिन मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष मनीष सिंह ने समर्थन दिया।
विज्ञापन

प्रांतीय सचिव जीत लाल मौर्य ने कहा कि बीएसएनएल के ठेकाकर्मियों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। जिला सचिव सुरेशचंद्र बिंद ने कहा कि बीएसएनएल कर्मचारी न्यूनतम वेतनमान, लंबित मजदूरी का भुगतान, मजदूरों को मजदूरी का भुगतान चेक अथवा सीधे खाते में करने की मांग कर रहे हैं। बीएसएनएल द्वारा मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दूरसंचार विभाग के प्रबंधक द्वारा महज आश्वासन दिया जा रहा है। आज तक संपूर्ण बकाया मजदूरी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि ईपीएफ, ईएसआई, सामाजिक सुरक्षा आदि सुविधाओं को नहीं दिया जा रहा है। जबकि उक्त सुविधाओं को लागू करने के लिए भारत सरकार, श्रम मंत्रालय और बीएसएनएल के उच्चाधिकारियों द्वारा आदेश जारी किया जा चुका है। इस दौरान संरक्षक दिनेश तिवारी, मनोज सिंह, छविंदर, अमित कुमार, बाल किशुन, अभय कुमार पांडेय, राज कुमार, कमलेश यादव, रमाकांत मौर्य, हीरालाल, शीतला प्रसाद, धीरेंद्र कुमार दुबे, राम कुमार, रामधनी, जितेंद्र यादव, अशोक गुप्ता, कल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed