फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सरकारी लाभ पाने को नर्स ने करायी अपनी फर्जी नसबंदी

सरकारी लाभ पाने को नर्स ने करायी अपनी फर्जी नसबंदी

Wed, 11 Jul 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
सरकारी लाभ पाने को नर्स ने करायी अपनी फर्जी नसबंदी
नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 27 अक्टूबर 2017 को नसबंदी शिविर लगाया गया था। इस शिविर में क्षेत्र की कुल नौ महिलाओं की नसबंदी हुई थी। उन्हीं नौ महिलाओं में से एक महिला के नाम के स्थान पर केन्द्र पर कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपना नाम येन केन प्रकारेण नसबंदी रजिस्टर में दर्ज करा ली। नसबंदी के बाद प्राप्त होने वाली धनराशि को भी उसने प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन

लगभग आठ माह बाद उसने नसबंदी कराने का प्रमाण पत्र की मांग रजिस्टर्ड पत्र के माध्यम से की। स्टाफ नर्स की ओर से स्वास्थ्य केन्द्र से मांगे गए प्रमाण पत्र की जब जानकारी अन्य स्टाफ को हुई तो स्टाफ नर्स की यह बात स्वास्थ्यकर्मियों में चर्चा का विषय बन गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी के संज्ञान में आया और उन्होंने संबंधित लिपिक को प्रमाण पत्र निर्गत करने से तत्काल मना कर दिया और मामले में नसबंदी टीम में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों को आख्या दिये जाने का निर्देश दिया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी वीके पंकज से पूछे जाने पर बताया गया कि मामला मेरे संज्ञान में है। नसबंदी टीम द्वारा आख्या देने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यदि मामले में सत्यता पाई गई तो संबंधित महिला स्वास्थ्य कर्मी व मामले से जुड़े अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed