{"_id":"5b3d19aa4f1c1bb6248b488f","slug":"131530730922-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने खोली पालिका के नाली नालों की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने खोली पालिका के नाली नालों की पोल
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम का मिजाज बुधवार सुबह अचानक बदल गया। तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे जिससे मौसम सुहाना रहा। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
क्षेत्र में बुधवार की सुबह करीब दस बजे तेज हवा के साथ काले बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया था। देखते ही देखते तेज बिजली की चमक के बीच बादल झूमकर बरसने लगे। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया और पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी पर लगाम लगी। कुछ देर बाद बारिश तो थम गई लेकिन दिनभर आसमान में बादल रहे और हवाएं चलती रही जिससे लोगों को भीषण गर्मी में राहत मिली। वहीं पहली बरसात ने ही नगर के नालों की पोल खोल दिया । पूरे नगर में जलजमाव की स्थिति बनी रही ,नगर में हुई बारिश ने सड़कों को पानी-पानी कर दिया है। नगर पालिका क्षेत्र के कई मोहल्ले जलमग्न हो गए हैं। कई जगहों पर जलजमाव से काफी परेशानी हो रही है। खासकर नगर में बारिश ने नगर परिषद के नाला उड़ाही की पोल खोल कर रख दी है। नगर पालिका क्षेत्र का कई वार्ड में घुटने तक जल-जमाव का नजारा देखने को मिला। जबकि निचले इलाकों के कई घरों में बारिश का पानी प्रवेश कर गया है। वही सड़कों पर पानी ज्यादा होने के चलते पीएससी की वाहन भी नाले में फंस गई । जिसे घंटों बाद सड़कों पर पानी कम होने के बाद नाला से बाहर निकाला गया । इस दौरान पीएससी के जवान भी वैन में फंसे रहे ।