{"_id":"5a7c9b034f1c1b89268b9002","slug":"131518115587-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता तक पहुंचाएं सरकार की योजनाए:बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता तक पहुंचाएं सरकार की योजनाए:बीडीओ
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित वयोश्री योजना का शुभारंभ जमालपुर ब्लॉक में हुआ। ब्लॉक पर शिविर में 190 बुजुर्ग का पंजीकरण किया गया, जिसमें वृद्धजन उपकरण के लिए चुने गए।
बीडीओ दिनेश प्रताप सिंह ने शुभारंभ पर कहा कि जिले के वृद्धजनों, दिव्यांग जनों को वयोश्री योजना में पंजीकरण कराया जा रहा है। जिसमें परीक्षण करा कर चश्मा, छड़ी, कान की मशीन, नकली दांत, व्हील चेयर आदि उपकरण निशुल्क प्रदान किया जाएगा। ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार को भारत सरकार की वयोश्री योजना के तहत कैंप लगाकर साठ वर्ष के ऊपर 190 वृद्ध व दिव्यांग का रजिस्ट्रेशन किया गया । वयोश्री योजना के तहत दिव्यांगों को स्मार्टफोन, स्मार्ट केक और क्रेल किट दिया जाएगा। साथ ही कम सुनने वालों को कान की मशीन और जिनको हाथ -पैर नही है, उनको कृत्रिम अंग, व्हील चेयर, ट्राई साईकिल एवं बैसाखी दिया जाएगा। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राजन सिंह, सीडीपीओ आरएन सिंह, अजय कुमार, नरसिंह चौहान आदि मौजूद रहे।