{"_id":"5a57aa9a4f1c1b38198b46f0","slug":"131515694746-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस के निरीक्षण में छात्रों की उनुपस्थिति रही कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस के निरीक्षण में छात्रों की उनुपस्थिति रही कम
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने गुरुवार को दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति कम मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रधानाचार्य को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के चलते आसपास के विद्यालयों में हड़कंप मचा रहा।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने गुुरुवार की सुबह दस बजे गांधी इंटर कालेज कछवां का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रों की उपस्थिति कम मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने प्रधानाचार्य विनोद कुमार से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा। वहीं छह प्रवक्ताओं को इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए एक साथ छोड़ने पर कड़ी नाराजगी जताई। ठंड के चलते अवकाश के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य करने के बावजूद दो से छह जनवरी तक शिक्षक उपस्थित नहीं थे। इस पर छात्रों की अपेक्षित उपस्थिति और पठन पाठन को सुचारु रूप से कराने का निर्देश दिया। इसके बाद आदर्श इंटर कालेज बिसुंदरपुर में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य जयप्रकाश सरोज कक्षा में बच्चों को पढ़ाते हुए मिले। बच्चों की छात्र संख्या कम मिलने पर नाराजगी जताई। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और पठन पाठन को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान स्टेनो शंभू कुमार भी मौजूद रहे।