{"_id":"59e4fd3e4f1c1b98678b6078","slug":"131508179262-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोनस की मांग को बीएसएनएलकर्मियों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोनस की मांग को बीएसएनएलकर्मियों का धरना
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। अनगढ़ स्थित बीएसएनएल कार्यालय पर ऑल इंडिया फोरम आफ बीएसएनएल यूनियन व एसोसिएशन के तत्वावधान में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। बीएसएनएल कर्मचारी बोनस की मांग कर रहे थे। सचिव नागेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को वर्ष 2017 से पुनरीक्षित वेतनमान दिया जाए। धीरेंद्रधर दूबे ने कहा कि बीएसएनएल के टॉवरों का निजीकरण रोका जाए। बीएसएनएल के टावरों के निजीकरण से संचार व्यवस्था प्रभावित होगा। इस दौरान मान सिंह पटेल, अवधेश नारायण तिवारी, अमरनाथ मालवीय आदि ने अपने विचार व्यक्त किया। धरना प्रदर्शन में नरेश एस वर्मा, आरपी ओझा, सुभाष सिंह, राम लौटन, रामजीत, भरत लाल, ललित मोहन मिश्रा, मनोज सिंह, जय शंकर पांडेय, त्रिभुवन, मुरारी, किशन लाल आदि शामिल रहे।