{"_id":"59a70ba24f1c1b49738b4781","slug":"131504119714-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार बकाएदारों के विरुद्घ जारी की गई आरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार बकाएदारों के विरुद्घ जारी की गई आरसी
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। बिजली विभाग ने बार-बार चेतावनी के बावजूद बिल भुगतान नहीं करने वाले 1000 बकाएदारों के खिलाफ आरसी जारी की है। ये उपभोक्ता 50 हजार रुपये से अधिक के बकाएदार हैं और नोटिस देेने के बाद भी भुगतान नहीं कर रहे हैं। अब उनसे तहसील प्रशासन बकाए की वसूली करेगा। जो भुगतान नहीं करेंगे उन्हें चौदह दिन की जेल की हवा खानी पड़ेगी। लंबे अरसे बाद बिजली विभाग ने बकाएदारों के खिलाफ आरसी जारी किया है।
बिजली विभाग ने बिलों की वसूली में सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। विभाग ने10 हजार से अधिक के बकाएदारों से जल्द बिल भुगतान करने के लिए कहा है। ऐसा नहीं करने पर आरसी जारी करने की चेतावनी दी है। बार-बार नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं करने वाले 50 हजार रुपये से अधिक के 1000 बकाएदारों के खिलाफ वसूली प्रपत्र जारी किया है। इन उपभोक्ताओं को विभाग ने पहले नोटिस जारी किया था और जवाब नहीं आने पर आरसी जारी कर तहसील प्रशासन से बिल वसूलने को कहा है। पचास हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों की संख्या लगभग तीन हजार है, जिनमें दो हजार को नोटिस भेजकर जल्द भुगतान करने को कहा गया है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय अधिशासी अभियंता यदुनाथ राम ने बताया कि पहले उनके खिलाफ आरसी जारी किया गया है, जो वर्षों से बिल भुगतान नहीं कर रहे हैं। अन्य उपभोक्ताओं से जल्द बिल भुगतान करने को कहा गया है। जरूरत पड़ी तो उनका नाम भी तहसील को वसूली के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन