{"_id":"593ede871126f46c608b45b2","slug":"131497292423-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ से बाबा बूढ़ेनाथ का किया श्रृंगार देख हुए निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ से बाबा बूढ़ेनाथ का किया श्रृंगार देख हुए निहाल
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। सोमवार को बाबा बूढ़ेनाथ जी का बर्फ से किया गया भव्य श्रृंगार का दर्शन पाकर शिव भक्त निहाल हो उठे। मंदिर में सुबह से देर शाम तक बाबा बूढ़ेनाथ के दिव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। घंटा-घड़ियाल, शंख और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा शिवालय गुंजायमान हो रहा था। मंदिर की तरह-तरह के फूल पत्तियों व बर्फ की सिल्लियों से की गई सजावट एक अलौकिक छटा बिखेर रही थी। मंदिर के महंत स्वामी योगानंद गिरी जी महाराज ने विधि-विधान पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार बीच पूजन-अर्चन व आरती किया। तत्पश्चात बाबा का कपाट अन्य दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया। मंदिर परिसर में भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण अनवरत चलता रहा, वहीं मंदिर में उमड़ी श्रद्घालुओं की भारी भीड़ के चलते सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। क्या छोटे और क्या बड़े सभी शिव की भक्ति में तल्लीन दिखाई दिए। मंदिर पहुंचे भक्तजनों ने बड़े ही श्रद्घाभाव से बाबा बूढ़ेनाथ जी के दरबार में मत्था टेककर मंगलकामना की।