फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   13 roads of the district will be rejuvenated

जिले की 13 सड़कों का होगा कायाक्ल्प

Sun, 30 May 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
13 roads of the district will be rejuvenated
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत जिले की तेरह सड़कों की सूरत बदलेगी। करीब 94.55 किमी लंबी सड़कों पर 31.66 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़कों की मरम्मत के लिए अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुप्रिया पटेल ने काफी प्रयास किए थे। इस बाबत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

पिछले साल दिसंबर में सांसद अनुप्रिया पटेल ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को इन 13 सड़कों की मरम्मत के लिए डीपीआर की संस्तुति भेजी थीं। सांसद के विशेष प्रयास से शीघ्र ही जिले की इन सड़कों का कायाकल्प होगा। इनमें मझवां विधानसभा अंतर्गत लरवक से मिर्जामुराद तक 9.2 किमी, एनएच सात से भरपुरा राजवहा रोड पर 7.5 किमी, तिसुआ हिल से कन्नौरा घाट रोड पर 7 किमी और भैंसा-बरैनी मार्ग पर 6किमी, छानबे विधानसभा में लालगंज से बरडीहा मार्ग पर 7 किमी, लालगंज से हालिया रोड-थरपरासिया मार्ग पर 5 किमी, मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में चुनार-राजगढ़ मार्ग पर भेड़ी तक 5 किमी, बघौड़ा से एलडी रोड पर 13 किमी, एलडी रोड से रैकरी तक 5 किमी, चुनार-राजगढ़ मार्ग पर ससरो पातर तक 6 किमी, मधुपुर से धनसिरिया मार्ग पर 13.145 किमी, सोनपुर घाट से अहरौरा वाया रामपुर डबई पर 10.4 किमी का निर्माण कार्य किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed