फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   13 examination centers of the district declared sensitive

Mirzapur News: जिले के 13 परीक्षा केंद्र संवेदनशील घोषित

Wed, 21 Feb 2024 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
13 examination centers of the district declared sensitive
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के मद्देनजर जिले के 13 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

इस बार विंध्याचल मंडल के सभी तीन जिलों मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही में कुल 289 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 26 राजकीय, 79 अशासकीय और 184 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। परीक्षा के लिए मिर्जापुर में 117, सोनभद्र में 76 और भदोही में 96 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर मंडल में कुल 176663 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल में 99075 तथा इंटरमीडिएट के 77588 विद्यार्थी शामिल हैं। इसमें हाईस्कूल की परीक्षा के लिए बालकों की संख्या 49744 तथा बालिकाओं की संख्या 49331 है। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में बालकों की संख्या 39420 तथा बालिकाओं की संख्या 38168 है। जिलेवार परीक्षार्थियों की संख्या पर नजर डालें तो मिर्जापुर में कुल परीक्षार्थी 72731 हैं। इनमें हाईस्कूल में 40050 विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें बालकों की संख्या 20128 और बालिकाओं की संख्या 19922 है। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में परीक्षार्थियों की संख्या 32681 है। इनमें 16300 बालक और 16381 बालिकाएं शामिल हैं। सोनभद्र में हाईस्कूल में 28844 और इंटरमीडिएट में 18940 समेत कुल 47784 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इसी तरह भदोही में कुल परीक्षार्थी 56148 हैं। इसमें हाईस्कूल में 30181 और इंटरमीडिएट में 25967 विद्यार्थी हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल ने कहा कि मंडल में परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवेदनशील केंद्रों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे मंडल में अति संवेदनशील केंद्र कोई नहीं है। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के बाबत रात में भी निगरानी करने के लिए टीम गठित की गई है। सभी केंद्रों की लगातार निगरानी हो रही है। किसी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed