फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   13 disaster-affected families received assistance of Rs 4 lakh each.

Mirzapur News: आपदा पीड़ित 13 परिवारों को मिली चार-चार लाख की सहायता

Mon, 20 Apr 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
13 disaster-affected families received assistance of Rs 4 lakh each.
बलिया। जनपद में आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए राहत वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। राहत आयुक्त कार्यालय के निर्देश के क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने प्रभावित परिवारों को सहायता राशि वितरित की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार जनपद में डूबने एवं सर्पदंश से हुई मृत्यु के मामलों में कुल 13 प्रभावित व्यक्तियों के निकटतम परिजनों को राज्य आपदा मोचक निधि से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रेषित कर दी गई है। इसके अलावा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और नागरिक सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। प्रशासन ने बताया कि आपदा प्रभावित परिवारों को समयबद्ध सहायता प्रदान करना शासन की प्राथमिकता है। आगे भी ऐसी घटनाओं में त्वरित राहत सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिल कुमार, आपदा विशेषज्ञ पीयूष सिंह बघेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed