फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   13 child scientists selected for state level competition13 child scientists selected for state level competition

Mirzapur News: राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए 13 बाल वैज्ञानिक

Tue, 29 Jul 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
13 child scientists selected for state level competition13 child scientists selected for state level competition
मिर्जापुर। इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में राज्य स्तर के लिए 13 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया। वर्ष 2023-24 और 2024-25 के लिए हुई यह प्रदर्शनी लगी।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में 2023-24 में सोनभद्र से अमन कुमार सिंह, मिर्जापुर से शुभम कनौज्जिया और चंदौली से आयुषी सिंह चयनित हुए।
2024-25 में सोनभद्र से सौम्या पाण्डेय,आदित्य गुप्ता, मिर्जापुर से सिद्धार्थ दुबे, प्रीतम कुमार, सौरभ विश्वकर्मा, ओम प्रकाश और चंदौली से शाश्वत मौर्य, अर्पिता यादव, कृष्णा यादव, मो सैफ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। उद्घाटन संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल उदय भान और जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में सोनभद्र से 2023-24 के तीन, मिजापुर और चंदौली के छह-छह प्रतिभागियों ने मॉडल का प्रदर्शन किया। 2024-25 के चयनित प्रतिभागियों में सोनभद्र से17,मिर्ज़ापुर से 42 और चंदौली से 41 बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल का प्रदर्शन किया। मॉडलों का मूल्यांकन शुभंकर नस्कर, डॉ. जेपी गोयल, डॉ. एसके गोयल, लवकेश पाल, मुकेश कुमार, डॉ आदित्य कुमार, केशव सिंह ने किया। रूप रेखा जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन महेंद्र सोनकर व संजय श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित, उप प्रधानाचार्य जय सिंह, बृजेश यादव, रमाशंकर, अतुल दुबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed