फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   13 arrested for assault and vandalism

Mirzapur News: मारपीट और तोड़फोड़ करने के आरोप में 13 गिरफ्तार

Fri, 18 Aug 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
13 arrested for assault and vandalism
मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस ने लच्छापट्टी गांव में एक व्यक्ति के दुकान और घर पर हमला कर उसकी और परिवार के सदस्यों की पिटाई कर तोड़फोड़ करने के आरोप में 13 लोगों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के लच्छापट्टी गांव निवासी गणेश गुप्ता नेे 16 अगस्त को थाने में 17 नामजद व 40 अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने बताया कि किराने की दुकान पर सामान के पैसे के लेनदेन को लेकर अपशब्दों का प्रयोग करने और शाम को लाठी डंडे, गड़ासे के साथ आकर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि विपक्षी दुकान व घर पर आकर उसे और उसके भाई को मारने पीटने लगे। जान से मारने की धमकी देकर दुकान में रखे सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, बलबा और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। देहात कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को इस मामले में आरोपी अरविंद कुमार बिंद उर्फ गुड्डू, भवनाथ बिंद, बाबूलाल बिंद, मुदई बिंद, लल्ला राम, इकाश बिंद, लालराम बिंद, संदीप बिंद, मंटू बिंद, विकास कुमार, सुरजमनी, रीना देवी और सरोज बिंद निवासी बेलवरिया कुरकुठिया पाण्डेय कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed