{"_id":"5806719a4f1c1b1030702bf5","slug":"123-cases-disposed-of-just-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"123 में महज11 मामले निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
123 में महज11 मामले निस्तारित
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी कंचन वर्मा की अध्यक्षता में तहसील सदर में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में 123 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 11 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, शेष के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। तहसील दिवस का मंडलायुक्त रंजन कुमार ने आकस्मिक निरीक्षण किया। आयुक्त ने कहा कि जिले के समस्त अधिकारी तहसील दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में तेजी लाएं, इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
तहसील दिवस कार्यक्रम के दौरान आयुक्त ने पिछले तहसील दिवस के मामलों के निस्तारण न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए नगर पालिका के ईओ को निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र में सफाई कर्मियों के माध्यम से नगर क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त बनाएं। तहसील दिवस कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी कंचन वर्मा ने कहा कि शासन की मंशा है कि गरीब व्यक्तियों की समस्याओं का आसानी से समाधान हो सके, इसके लिए ही तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है।
डीएम ने एसडीएम सदर को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों के तालाबों व नहरों पर हुए अतिक्रमण को तहसीलदार के माध्यम से तत्काल हटवाना सुनिश्चित करें। कहा कि तहसील दिवस में जो भी मामले आते हैं, उनका सीधा संवाद संबंधित विभाग के अधिकारियों से करें, इसमें शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने तहसीलदार को निर्देश दिया कि वे अपने तहसील में कानूनगो को निर्देशित करें कि वे गांव में जाकर चौपाल लगाएं और गांव वालों की समस्याओं का निराकरण ससमय करें।
तहसील दिवस के दौरान डीआईजी रतन कुमार, पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन, मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी अशोक कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी सद सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इसी तरह से नगर क्षेत्र के सदर तहसील सहित मड़िहाल, लालगंज व चुनार तहसील में भी मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। मड़िहान संवाददाता के अनुसार मड़िहान तहसील परिसर में सीआरओ वंश बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 48 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
चुनार संवाददाता के अनुसार चुनार तहसील में एसडीएम बागीश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया।
तहसील दिवस में 52 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो पाया। लालगंज संवाददाता के अनुसार लालगंज तहसील में तहसीलदार केके पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से एक का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान बीडीओ गंगाराम, नायब तहसीलदार उमेश चंद्र, थानाध्यक्ष यूपी सिंह सहित कई अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।