फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   प्रत्याशियों को जिताने में स्टार प्रचारकों का होगा जमावड़ा

प्रत्याशियों को जिताने में स्टार प्रचारकों का होगा जमावड़ा

Tue, 14 May 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
प्रत्याशियों को जिताने में स्टार प्रचारकों का होगा जमावड़ा

विज्ञापन
मिर्जापुर। आखिरी चरण में होने वाले मतदान के लिए पार्टियों के बड़े नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह का भाजपा, अपना एस प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के समर्थन में बीएलजे इंटर कालेज के मैदान पर सभा है। 16 मई को पीएम जनसभा करेंगे। वहीं 17 मई को फिर से पूर्व सीएम अखिलेश यादव की सभ है। इस बार बसपा सुप्रीमो मायावती उनके साथ होंगी। 17 मई को ही प्रियंका गांधी शहर में रोड शो करेंगी।

अनुप्रिया पटेल के समर्थन में राजनाथ सिंह सोमवार को आएंगे। वह विंध्याचल में हेलीपैड पर उतरेंगे। उनका दर्शन पूजन करने का भी कार्यक्रम है। इसके बाद वह महुवरिया स्थित बीएलजे इंटर कालेज के मैदान पर शाम छह बजे सभा करेंगे। प्रदेश के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या का भी मंगलवार को मड़िहान में सभा करने का कार्यक्रम है। स्वामी वहीं पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारियां भी जोरों से चल रही है। 16 मई को नरेंद्र मोदी को बरकछा में जनसभा करनी है। उनकी आगमन की तैयारियों को लेकर अनुप्रिया पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह समेत नेताओं ने सोमवार के सभा स्थल का दौरान किया। अनुप्रिया पटेल ने विधिवत भूमि पूजन भी किया। 17 मई को जिले में सपा, बसपा गठबंधन के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती सिटी ब्लाक के देवरी में सभा करेंगी। सपा और बसपा नेता कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी समेत नेता 17 मई को प्रस्तावित प्रियंका गांधी के रोड शो की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed