फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बदलाव की राजनीति के लिए वोट करें

बदलाव की राजनीति के लिए वोट करें

Wed, 20 Mar 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
बदलाव की राजनीति के लिए वोट करें
मिर्जापुर। पूर्वांचल चुनावी दौरे पर निकली कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार का नाम लिए बिना सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कुछ लोग पिछले 50 साल का हिसाब मांग रहे हैं लेकिन बीते पांच सालों का हिसाब देने के लिए कोई तैयार नहीं। इस देश में नौकरी करने वाले से लेकर व्यापार करने वाला तक परेशान है। मिर्जापुर को पीतल नगरी कहते हैं लेकिन ये उद्योग बदहाल है। मैं यहां के जितने लोगों से मिली सबने कहा वह बेरोजगार हैं। प्रदेश में शिक्षामित्र आत्महत्या कर रहे हैं, आशा बहुएं परेशान हैं। हर कोई सरकार में बदलाव चाहता है। मैं और मेरे भाई राहुल गांधी इसी बदलाव के लिए लोगों के बीच जा रहे हैं आपका वोट बहुत महत्वपूर्ण है। आप अपने स्वार्थ के लिए वोट दीजिए। राजनीति के बदलाव के लिए वोट दीजिए। प्रियंका गांधी मंगलवार की शाम जिले के सिंधोरा घाट पर लोगों को संबोधित कर रही थी। करीब दस मिनट के भाषण में मोदी का नाम नहीं लिया लेकिन सरकार और भाजपा दोनों के खिलाफ जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार की दोपहर 2:15 जिले में पहुंची। तय कार्यक्रम के मुताबिक तकरीबन 5 घंटे देर से पहुंची प्रियंका गांधी का जिले की सीमा नरवर में स्वागत किया गया। इसके बाद चील्ह चौराहे पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंची जहां उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना की। विंध्याचल में ही हजरत इस्माइल शाह चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाई। विंध्याचल से सड़क मार्ग से होते हुए भटौली (जौसरा)घाट पहुंची। यहां से स्टीमर में बैठकर जलमार्ग से वह शाम करीब सात पर सिंधोरा घाट पहुंची। अंधेरा होने के बावजूद वह घाट पर रुकी और लोगों को संबोधित किया। यह प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार केवल कुछ गिने-चुने लोगों के लिए काम कर रही है। काम तो कुछ नहीं हो रहा लेकिन काम का प्रचार खूब किया जा रहा है। अब समय बदलाव की राजनीति का आ गया है। मैं गंगा के रास्ते आप तक पहुंची हूं। मां गंगा ने कभी किसी की जाति नहीं पूछी वह हम सभी की आस्था का केंद्र हैं। सरकार और सरकार के लोग हमें जात पात के नाम पर लड़ाते रहे हैं। केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार से लोग परेशान हैं। हमारी सरकार में मनरेगा का पैसा लोगों को तुरंत मिलता था अब यही पैसा मिलने में 6 महीने का समय लग रहा है। मैं आप लोगों के बीच में आप लोगों की समस्या जानने आई हूं। खासतौर से पूर्वांचल के लोगों के बीच में जाकर उन्हें समझ कर उनकी समस्या को समझ रही हू। मेरे भाई राहुल गांधी यही काम देश भर में घूम कर कर रहे हैं। हमारी सरकार जहां जहां बनी है हम वहां पशु आश्रय स्थल बनवा रहे हैं। कहीं छुट्टा पशु घूमते नहीं दिखेंगे। आप लोग कांग्रेस प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी को पहले से जानते रहे हैं। इन्हें वोट देकर कांग्रेस को मजबूत बनाएं। देर शाम प्रियंका गांधी सिंधौरा घाट से जल मार्ग से चुनार के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन


लोग मुझमें इंदिरा गांधी की छबि देखते हैं
तय कार्यक्रम के मुताबिक पांच घंटे की देर से सिंधौरा घाट पहुंची प्रियंका ने सबसे पहले देरी के लिए माफी मांगी। कहा कि आप इतनी देर से क्यों इंतजार कर रहे थे। आप मुझे सुनना चाहते थे और सरकार से परेशान है। कहा कि मुझे अच्छा लगता है कि लोग मुझमें इंदिरा गांधी की छबि देखते हैं। मुझे यह सुनकर गर्व महसूस होता है।
विज्ञापन


गाड़ी रोक कर पार्वती देवी को लगाया गले
भटौली जाते वक्त प्रियंका गांधी का काफिला गुरुसंडी के पास रुका। कुछ लोग यहां उनका इंतजार कर रहे थे। स्थानीय महिला पार्वती उनसे मिलने आगे बढ़ी तो प्रियंका ने उसे लगा लिया। पार्वती का कहना था कि उसे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। प्रियंका ने कहा कि चुनाव में ललितेशपति को वोट दीजिए। कांग्रेस को वोट दीजिए सब ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed