फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   त्रिलोकी हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपी गिरफ्तार

त्रिलोकी हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Jan 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
त्रिलोकी हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपी गिरफ्तार
मिर्जापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने त्रिलोकी हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी संजय ने त्रिलोकी को पांच गोली मारकर मौत के घाट उतारा था। पुलिस के मुताबिक दोनों हत्यारोपियों को शुक्रवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के सतगुरु आटो मोबाइल भरूहना चौराहा एवं शहर कोतवाली क्षेत्र के कसरहटटी मोहल्ला स्थित दुर्गा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश कर उन्हें जेल भेज दया। दोनों के पास से एक पिस्टल व एक तमंचा तथा खोखा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों ने भूमि विवाद को लेकर गुरुवार को दिनदहाड़े शहर कोतवाली के सामने ही गोली मारकर त्रिलोकी माली निवासी भुजवां की चौकी की हत्या कर दी थी। उन्हें पांच गोली मारी गई थी। जबकि बीच बचाव में आए उसके साथी सुनील कुमार वर्मा निवासी धुनियानी की गली को तीन गोली मारकर घायल कर दिया था। दिनदहाड़े हुई घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतक के भाई सौरभ ने संजय और बच्चा के खिलाफ भाई और उसके साथी पर हत्या और जान लेवा हमला करने की तहरीर दी थी। पुलिस ने संजय उर्फ संजू तथा उसके भाई बच्चा पुत्र लालचंद्र निवासी धुनियानी टोला शहर कोतवाली के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमला करने समेत अन्य आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने गुरुवार को बच्चा पुत्र स्व. सीताराम निवासी छोटी गुदरी शहर कोतवाली को मौके से ही गिरफ्तार कर उसके पास 315 बोर का एक तमंचा, खोखा तथा कारतूस बरामद किया था। पुलिस फरार चल रहे अन्य लोगों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार की सुबह क्राइम ब्रांच प्रभारी शाहिद सिददीकी और प्रभारी शहर कोतवाल रमेश राम तथा बृजनाथ यादव को सूचना मिली कि त्रिलोकी हत्याकांड का मुख्य आरोपी संजय शहर कोतवाली क्षेत्र के कसरहटटी दुर्गा मंदिर के पास खड़ा है और कही भागने की फिराक में वाहन की तलाश कर रहा है। जानकारी होते ही संयुक्त टीम वहां पहुंची और घेराबंदी कर संजय सिंह पुत्र सीताराम निवासी छोटी गुदरी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 32 बोर का एक पिस्टल, तीन कारतूस, दो मैगजीन बरामद हुआ है। संजय भदोही में खरात का काम करता है। भूमि विवाद में उसने त्रिलोकी को गोली मारी थी।
विज्ञापन

त्रिलोकी हत्याकांड में शामिल दोनों आरेेपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हत्या में इस्तेमाल किए गए पिस्टल व तमंचे को भी बरामद कर लिय गया है। - विपिन मिश्रा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed