फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दिन दहाड़े गैस एजेंसी से बदमाशों ने छीना 91 हजार रुपया

दिन दहाड़े गैस एजेंसी से बदमाशों ने छीना 91 हजार रुपया

Fri, 04 Jan 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
दिन दहाड़े गैस एजेंसी से बदमाशों ने छीना 91 हजार रुपया

विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रमईपट्टी पक्का पोखरा स्थित एक गैस एजेंसी के मैनेजर से बाइक सवार तीन बदमाश शुक्रवार को 91 हजार रुपयों से भरा एक बैग लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद एजेंसी कर्मचारी ने शोर मचाया तो लोगों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन उसे पकड़ नहीं पाए। घटना की जानकारी होने पर सीओ नगर सुधीर कुमार, क्राइम ब्रांच व शहर कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सीओ ने कहा कि सीसी फुटेज खंगाला जा रहा है। बदमाश की पहचान होते ही उसे पकड़ लिया जाएगा। पीड़ित की तहरीर पर छिनैती का मामला पंजीकृत कर लिया गया है।
पक्के पोखरा निवासी अमल सोनकर की नगर के रमईपट्टी पक्के पोखरा में चांदी इंडेन गैस सर्विस के नाम से गैस एजेंसी है। इसमें गोदाम व दुकान दोनों है। एजेंसी पर देहात कोतवाली क्षेत्र के कुरकुठिया गांव निवासी भेलईराम मैनेजर है। शुक्रवार को मैनेजर एजेंसी पर बैठा था। वह गैस बिक्री के पैसे का हिसाब कर रहा था। कुल 91 हजार 288 रुपया इकट्ठा होने पर उसे एक बैग में रखकर बैंक में जमा करने जा रहा था। मैनेजर के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे काले रंग की पल्सर से तीन युवक एजेंसी पर आए। दो युवकों ने हेलमेट पहना था जबकि तीसरा हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। दो युवक बाहर ही खड़े होकर देख रहे थे एक युवक अंदर आया और नया कनेक्शन लेने के बारे में जानकारी मांगने लगा। उसे जानकारी दी ही जा रही थी कि इसी बीच काउंटर पर रखा रुपयों का बैग लेकर वे भाग निकले। बैग में कुल 91 हजार 288 रुपया था। उससे बैग छीनने का प्रयास किया तो आरोपी मुझे धक्का देते हुए पैसा लेकर बाहर निकला। देखते ही देखते बाइक पर बैठकर अपने साथियों के साथ फरार हो गया। इस पर वह शोर मचाने लगा तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन उसे पकड़ नहीं पाए। दिन दहाड़े हुई घटना से इलाके के लोग दहशत में है। जानकारी के बाद मौके पर एसपी विपिन कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे। उनके साथ ही सीओ नगर सुधीर कुमार, शहर कोतवाल अरुण यादव, क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने एजेंसी के मैनेजर व मालिक से पूछताछ करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए चेकिंग अभियान चलाने की बात कही।
विज्ञापन


एक गैस एजेंसी से 91 हजार रुपये उच्चकों द्वारा उड़ाने का मामला सामने आया है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। - सुुधीर कुमार, सीओ नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed