{"_id":"5b5f5f744f1c1bc6508b7c7b","slug":"121532977012-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समान कार्य, समान वेतन पाने तक चलता रहेगा संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समान कार्य, समान वेतन पाने तक चलता रहेगा संघर्ष
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक महुवरिया स्थित शायर माता मंदिर पर सोमवार को हुई। इसमें चार वर्ष की उपलब्धियां गिनाई गईं। होमगार्ड्स संघ के जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष रविंद्र नाथ विश्वकर्मा ने कहा कि जब तक समान कार्य व समान वेतन नहीं दिया जाता है तबतक संघर्ष चलता रहेगा।
उन्होंने होमगार्ड्स के जवानों के पांच सूत्रीय मांग पत्र पढ़ते हुए कहा कि एसोसिएशन के सहायोग से जवानों के नई भर्तियों पर रोक लगाना जिससे जवानों को वर्ष के पूरे महिने ड्यूटी मिल सके। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा चार वर्ष में जो विशेष उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं उससे 90 फीसद जवानों को ड्यूटी मिलने के साथ ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड्स के जवान पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का कार्य कर रहे हैं। थानों पर पहरेदारी के साथ ही गिरफ्तारियों में बढ़चढ़कर साथ दे रहे हैं। ऐसे में जब तक समान कार्य और समान वेतन का लाभ नहीं दिला दिया जाएगा एसोसिएशन चूप बैठने वाला नहीं। बैठक में सुबाष पाल, संजय कुमार दुबे, राजेश गिरी, उमेश, काशीराम, प्रेमचंद अवस्थी, रामकिशन शर्मा, नन्दूराम आदि मौजूद रहे।