{"_id":"5b5226904f1c1bbd298b51b9","slug":"121532110480-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया के नीचे गिरी बोलेरो दो मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया के नीचे गिरी बोलेरो दो मजदूर घायल
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुर्गा जी मार्ग पर बोलेरो अनियंत्रित होकर नीचे पुलिया के पास उतर गयी जहां पुलिया पर काम कर रहे दो मजदूर वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गये। जिन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक ने एक की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया। शुक्रवार को अपराह्न लगभग 3 बजे राजगढ़ की तरफ से एक बोलेरो चुनार की ओर आ रही थी। जिसमें तीन लोग सवार थे।
बोलेरो दुर्गा जी मंदिर के कुछ पहले ही अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे उतर गयी। जिससे पुलिया पर काम करने वाले दो मजदूर बुरी तरह से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची 100 नंबर पुलिस दोनों मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचरी मोड ले आयी जहाँ उनका दवा इलाज शुरू हुआ। चिकित्सक ने सुरजीत चौहान (22)पुत्र सियाराम चौहान निवासी तेतरिया तरंगा का दवा इलाज कर स्थिति समान्य होने पर उसे देर शाम घर जाने के लिए छोड़ दिया जबकि दूसरे मजदूर संजय (30)पुत्र पेडानाथ निवासी कुसुम्ही की हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।