फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सिंचाई और वन की जमीन पर हो रहा है अतिक्रमण

सिंचाई और वन की जमीन पर हो रहा है अतिक्रमण

Thu, 19 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई और वन की जमीन पर हो रहा है अतिक्रमण
अहरौरा। वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित बिल्लोकुंड से लेकर फुलवरिया ग्राम सभा तक वन विभाग व सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध रूप से दबंगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है । सरकारी जमीन पर अवैध रूप से हो रहे कब्जे को लेकर इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के शिकायत पोर्टल पर किया गया। क्षेत्र के लतीफपुर गांव निवासी शंकर सिंह ने मुख्यमंत्री के जन शिकायत पोर्टल पर शिकायत किया कि वाराणसी शक्तिनगर सड़क पर हाईवे से दोनों पटरियों पर वन विभाग व सिंचाई विभाग की सरकारी जमीन है। जहां अवैध रूप से अतिक्रमण कर निर्माण कराया जा रहा है । दो वर्ष पूर्व वन विभाग की जमीन पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया था । कई प्रभावशाली लोगों ने जो जमीन सरकारी है वो हमारी के फार्मूले पर काम करते हुए सरकारी जमीन पर पक्का भवन बना लिया था । लेकिन वन विभाग के अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान में किसी को भी बख्शा नहीं गया था । तीन किलोमीटर तक फैले अतिक्रमण को खाली करा लिया गया था । वन विभाग के जमीन पर उस समय तो अतिक्रमण हट गया था लेकिन सिंचाई विभाग के बेशकीमती जमीन पर आज भी इमारतें बन रही जिसके फल स्वरूप दबंग फिर से वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण करना शुरू कर दिए है ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed