फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   केंद्रीयमंत्री को बीएसएनएल के ठेकाकर्मियों ने सौंपा पत्रक

केंद्रीयमंत्री को बीएसएनएल के ठेकाकर्मियों ने सौंपा पत्रक

Tue, 17 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीयमंत्री को बीएसएनएल के ठेकाकर्मियों ने सौंपा पत्रक
मिर्जापुर। बीएसएनएल के ठेका कर्मचारी सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल से मिलकर छह सूत्री पत्रक सौंपा और समस्याओं के निदान की मांग की। कहा कि बीएसएनएल प्रबंधन द्वारा समस्याओं के निराकरण की बजाए अनदेखी कर रहा है। इसके साथ ही कर्मचारियों ने डीएम व एसपी को भी पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

अनगढ़ स्थित कार्यालय पर सोमवार को धरने का नेतृत्व करते हुए कामरेड जीत लाल मौर्य ने कहा कि बकाया मानदेय नहीं मिलने से बीएसएनएल के ठेका कर्मियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज मजदूरों का परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। श्रमिकों के परिवारीजनों का पालन पोषण सही तरीके से नही हो पा रहा हैञ। आर्थिक संकट के चलते श्रमिकों के बच्चों का दाखिला स्कूलों में नही हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल प्रबंधन द्वारा मांगों को पूरा करने की बजाए महाप्रबंधक के पीआरओ द्वारा दुर्व्यवहार किया जा रहा है और हटाने की धमकी दी जा रही है। मानदेय के अभाव में परेशान मजदूर आत्मदाह करने को मजबूर हैं। संचालन सुरेश चंद्र बिंद और अध्यक्षता दिनेश तिवारी ने की। इस दौरान धीरेंद्र कुमार दुबे, कल्लू सोनकर, अशोक गुप्ता, शोभनाथ, यशवंत, कमला, तेज नारायण शुक्ला, रामाश्रय यादव, धनेश मौर्य आदि ने सरकार से कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की मांग की। इस दौरान इंद्रजीत, राम मोहन सिंह, शीतला प्रसाद, पारस पाल, रामजी यादव, दयाराम मौर्य, वकील, लाल बहादुर, सुनील यादव, रामजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed