फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अदवा बैराज का निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री

अदवा बैराज का निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री

Mon, 09 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
अदवा बैराज का निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री
केसरिया रंग में रंगा गया अदवा बैराज
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 जुलाई के आगमन की तैयारियों की समीक्षा करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 जुलाई को आ रहे है। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। मुख्यमंत्री आगामी 11 जुलाई को अपरान्ह तीन बजे से अदवा बैराज का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री तीन बजकर 20 मिनट पर विकास खंड सिटी स्थित चंदईपुर में हेलीपैड पर उतरेंगे और वहां पर कार्यक्रम स्थल और प्रधानमंत्री के लिए बने हेलीपैड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद तीन बजकर 30 मिनट से लेकर 4 बजकर 15 मिनट तक मंडलायुक्त सभागार में मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही के अधिकारियों के साथ बैठकर करके तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद चार बजकर 15 मिनट से पांच बजकर 15 मिनट तक भाजपा पदाधिकारियों के साथ तैयारियों पर चर्चा करेंगे। समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री पांच बजकर 15 मिनट पर चंदईपुर हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मददेनजर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी और डा. शिवनाथ यादव ने चंदईपुर स्थित कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। निरीक्षण के दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर के महंथ शिवाला स्थित फन सिटी में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों की समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आगामी 11 जुलाई को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया जाएगा, इसके पूर्व सभी तैयारियों को पूर्ण करा लिया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता प्रतिभाग करें। जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। बरसात के मौसम को देखते हुए वाटर प्रुफ पंडाल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट जाए। बैठक में सांसद सोनभद्र छोटेलाल खरवार, पूर्व सांसद राम सकल, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल, मझवां विधायक सुचिश्मिता मौर्य, घोरावल विधायक अनिल मौर्य, ओबरा विधायक राजीव गोड, सोनभद्र जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र, भदोही जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले प्रदेश संगठन मंत्री : केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के भरूहना स्थित संसदीय जन संपर्क कार्यालय पर उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल एवं काशी गोरखपुर के क्षेत्र के संगठन मंत्री रत्नाकर पहुंचे। उन्होंने अपना दल(एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद आशीष पटेल से शिष्टाचार भेंट किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत अभिनन्दन किया। इस दौरान 15 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर कार्यक्रमों की विस्तृत रूप से चर्चा की गई। जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने की रूप रेखा तैयार की गई। अपना दल एस के कोर कमेटी की बैठक: भरूहना स्थित संसदीय जन संपर्क कार्यालय पर सोमवार को अपना दल(एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद आशीष पटेल की अध्यक्षता में कोर कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें आगामी 15 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अपना दल एस के सभी पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed