फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   राष्ट्रीय अध्यक्षों की मुलाकात पूर्वांचल की राजनीति में अहम

राष्ट्रीय अध्यक्षों की मुलाकात पूर्वांचल की राजनीति में अहम

Thu, 05 Jul 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्षों की मुलाकात पूर्वांचल की राजनीति में अहम
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से भरूहना स्थित आवास पर मुलाकात की। चाय की चुस्कियों के साथ ही लोकसभा चुनाव 2019 पर काफी देर तक मंत्रणा हुई। राजनैतिक दिग्गजों की मुलाकात से भाजपा और अपना दल के राजनैतिक गठजोड़ के और भी मजबूत होने की संभावना बढ़ गई है। सूत्रों की मानें तो अगले लोकसभा चुनाव में अपना दल को पिछले साल की तुलना में ज्यादा सीटें मिल सकती हैं।
विज्ञापन

विन्ध्याचल में काशी, गोरक्ष व अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। अमर उजाला की अटकलों को सही साबित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठक के तुरंत बाद अपना दल के कैंप कार्यालय भरूहना पहुंचे। विन्ध्याचल बैठक के बाद दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों की मुलाकात की सियासी गलियारें में काफी चर्चा रही। पूर्वांचल की राजनैतिक पृष्ठ भूमि पर अनुप्रिया पटेल के बढ़ते कद को देखकर भाजपा ने वर्ष 2019 के चुनाव में गठबंधन के सीट को बढ़ाने को लेकर काफी संजिदा है। इसी के तहत भाजपा और अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ काफी अहम मानी जा रही है। मुलाकात के दौरान अद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिंह प्रदान किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, राम कुमार, नितिन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed