फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   डीएम से आदिवासियों ने लगाई न्याय की गुहार

डीएम से आदिवासियों ने लगाई न्याय की गुहार

Wed, 30 May 2018 10:51 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
डीएम से आदिवासियों ने लगाई न्याय की गुहार
मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के बोधिपुर बबुरा कला निवासी बदामा पत्नी छबीले ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप लगाया कि गांव के कुछ मनबढ़ों ने 29 मई को घर पर चढ़कर मारपीट की। विरोध जताने पर घर जला दिया। घटना की सूचना एसडीएम लालगंज को दिया तो उन्होंने संबंधित थाने की पुलिस को मौके पर पहुंचकर जांच करने को कहा। इसके बाद दोबारा मनबढ़ घर आए और मारपीट की। बताया कि 29 मई को इलाके के कुछ मनबढ़ जमीन पर कब्जा करने की नीयत से आए। विरोध जताने पर मारपीट करने लगे। यहीं नहीं घर पर चढ़कर आए और मड़हा फूंक दिया। इससे घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना एसडीएम लालगंज को दी तो उन्होंने तत्काल हलिया पुलिस को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी फिर विवाद करने लगे। इससे उन लोगों का गांव में रहना मुश्किल हो गया। पीड़ितों ने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed