{"_id":"5a90581e4f1c1b805a8bb768","slug":"121519409182-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यालय पर धरना दे किसानों के हक के लिए भरी हूंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यालय पर धरना दे किसानों के हक के लिए भरी हूंकार
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
भारतीय किसान सेना के नेतृत्व में धरना देते किसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। भारतीय किसान सेना के बैनर तले किसानों ने 21 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर विशाल धरना दिया। इस दौरान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज पटेल ने कहा कि किसानों को समय से बिजली, पानी, खाद, बीज नहीं मिल रही है। उन्हें उपज की उचित कीमत नहीं मिल रही है।
उन्होंने कहा कि भारतीय किसान सेना किसानों को संगठित कर उनको उनका अधिकार दिलाने के लिए लड़ाई लड़ेगी। कहा कि सरहद पर देश की रक्षा में किसानों के बेटे जान गवां रहे हैं और किसानों की हालत खराब है। वहीं भ्रष्ट और बेईमान मालामाल हो रहे हैं और देश का हजारों करोड़ रुपये लेकर विदेश भाग रहे हैं। देश के किसानों नौजवानों छात्रों, व्यापारियों को सरकारों के खिलाफ खड़ा होना पड़ेगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामबली सिंह ने किसानों के साथ अन्याय नहीं होने नहीं दिया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव अली जामिन ने कहा कि किसानों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंडल अध्यक्ष वंशबहादुर सिंह ने कहा कि जो किसान पूरे देश का पेट भरता है वह किसान देश की सरकार भी चला सकता है। जिलाध्यक्ष लालमनी सिंह ने कहा कि किसानों को संगठित कर उनकी लड़ाई लड़ी जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह ने किया। इस दौरारन सुरेंद्र सिंह पटेल, राम प्रसाद, राजमणि मौर्या, अलख नरायण सिंह, कृष्ण बिहारी, तेजबली, निहाल प्रसाद, राजकुमार, अवेधश सिंह, जमुना प्रसाद, हाजी मुहम्मद, इसरील, मनोज सिंह, अशोक दीक्षित, संजय महेंद्र सिंह, चंदन, बंगारू आदि मौजद रहे।