फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ीबी रोगियों की खोजबीन के लिए अभियान शुरू

ीबी रोगियों की खोजबीन के लिए अभियान शुरू

Wed, 27 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
ीबी रोगियों की खोजबीन के लिए अभियान शुरू

विज्ञापन
मिर्जापुर। पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत क्षय रोगियों की खोज हेतु एनसीएफ एक्टिव केस फाइंडिग अभियान का शुभारंभ जिला क्षय रोग केंद्र के प्रांगण में जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम 26 दिसंबर से नौ जनवरी तक चलाया जाएगा। इसमें जनपद में टीम भ्रमण कर टीबी रोग के मरीजों की तलाश करेगी। मरीज मिलने पर उसकी जांच कराएगी, जांच में रोग की पुष्टि होने पर उसका इलाज कराने का काम करेगी।
इसमें जनपद के हाई रिस्क दूरस्थ क्षेत्र को चयनित किया गया है। इसके लिए जिले में 139 टीमें बनाई गई हैं। टीम निगरानी के लिए 27 पर्यवेक्षक, नौ सेक्टर चिकित्साधिकारियों के साथ छह जोनल अधिकारियों की तैनाती की गई है। इस कार्यक्रम के तहत टीम घर घर जाकर क्षय रोग के लक्षणों के बारे में पूछताछ करेगी। इसमें दो हफ्ते से ज्यादा खांसी, बलगम आना, बलगम में खून आना, लंबे समय से बुखार आना, भूख न लगना, वजन का घटना, सीने में दर्द होना आदि शामिल है। इन लक्षणों के मिलने पर टीम द्वारा मरीज के बलगम नमूना लेने के लिए दो रप्यूटम कटेंनर दिया जाएगा। जिसमें एक में सुबह का बलगम तथा दूसरे में मौके पर नमूने लिए जाएंगे। पर्वेक्षक द्वारा उसी दिन सैंपल लैब में पहुंचा दिया जाएगा। जांच के बाद क्षय रोग की पुष्टि होने पर दो दिन केश अंदर क्षय रोग की दवा शुरू कर दी जाएगी। जिसमें जांच एवं दवा नि:शुल्क दी जाएगी। इस अवसर पर मौजूद सीएमओ डा. एसके उपाध्याय ने बताया कि सरकार द्वारा देश एवं प्रदेश को 2025 तक क्षय रोग से मुक्त करने का लक्ष्य दिया गया है। इसी दिशा में क्षय रोग अभियान चलाया जा रहा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विभाग ने कमर कस ली है। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डा. एलएस मिश्रा, उपजिला क्षय रोग डा. नरेंद्र सिंह, जिला पीपीएम सतीश शंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


30 तक चलेगा रोगी खोज अभियान
कछवां । कछवां स्वास्थ्य केंद्र पर टीबी के संभावित रोगियों का खोज अभियान मंगलवार से शुरू हो गया। जिसका उद्घाटन नवनिर्वाचित चेयरमैन डा.पीके यादव ने किया। यह काम सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान(एक्टिव केस फाईन्डिग) के तहत हो रहा है। यह अभियान 30 दिसंबर तक चलेगा। अस्पताल के अधीक्षक डॉ.सी.बी.पटेल ने बताया कि नगर व ब्लॉक के चिह्नित उच्च जोखिम स्थानों की पहचान (मैपिंग) कर उस क्षेत्र की संपूर्ण जनसंख्या का स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य टीम घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा। नगर क्षेत्र में केवटान वार्ड, जोगीपुर वार्ड, दर्जियान वार्ड थाना वार्ड और ग्रामीण क्षेत्रों में बरैनी,सेमरी,मझवां,भैसा, केवटाबीर, रामापुर,बधवा क्षेत्र कच्चा दूध एवं कच्चा मांस खाने वाले लोग, टीबी के पूर्व रोगी एवं कुपोषित क्षेत्र में सर्वे होगा। रोगियों की खोज, दवा देने का तरीका सिखाने के लिए स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed