{"_id":"5a26ed974f1c1b4c528b79bc","slug":"121512500631-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अदलहाट। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गरौड़ी पर मंगलवार को द मिलियन फार्मर्स स्कूल किसान पाठशाला का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के पहले दिन किसानों को मृदा स्वास्थ्य, उर्वरक व बीज के प्रयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण शिविर में विशेषज्ञों के द्वारा किसानों को नवीन तकनीकी का प्रयोग कर आय को दोगुनी करने का तरीका बतलाया गया। विषय वस्तु विशेषज्ञ जटा शंकर पांडेय व वक्ता डा. विजय शंकर सिंह ने किसानों की दोगुनी आय बढ़ाने के लिए पहले दिन एग्रो क्लाइमेटिक जोन के आधार पर कृषि प्रणाली पद्धति खेती की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. अशोक सिंह व संचालन फणींद्र श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर अजय सिंह, लक्ष्मण सिंह, प्रदीप सिंह,कमलापति सिंह, बेचन सिंह, मन्नू पटेल, दिनेश सिंह, बाबूमियां, आलोक श्रीवास्तव, मनोहर, केशा सिंह, राजकुमार सोनकर, प्रमोद सिंह, मुराहु पटेल, श्याम लाल प्रजापति आदि किसान उपस्थित रहे।