फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मादक पदार्थों से लुभाये जा रहे मतदाता

मादक पदार्थों से लुभाये जा रहे मतदाता

Thu, 23 Nov 2017 11:50 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
मादक पदार्थों से लुभाये जा रहे मतदाता
कछवां। आदर्श नगर पंचायत में हो रहे नगर निकाय चुनाव में मादक पदार्थों की खपत अधिक हो गई है । चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। प्रत्याशियों के कार्यकर्ता नशेड़ियों को खोज खोज कर अपने पक्ष में प्रचार कराने के लिए उन्हें नशे की लालच दे रहे हैं। हर दिन के लिए नशे का सामान दे कर प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। प्रशासनिक उपेक्षा के कारण चुनाव आयोग की मंशा पर पानी फिर रहा है।
विज्ञापन

कछवां में सरकारी दफ्तरों की दीवारों पर प्रत्याशी अपना प्रचार सामग्री चस्पा करा रहे हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए मादक पदार्थों का लालच दिया जा रहा है इससे यहां का चुनावी माहौल ही बदल गया है। उधर कई प्रत्याशी फेसबुक के जरिये हाईटेक प्रचार कर मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं। हर रोज वे अपने-अपने क्षेत्र के दौरों से संबंधित फोटो अपलोड कर मतदाताओं तक पहुंचा रहे हैं। प्रत्याशी सोशल मीडिया के जरिये प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, मतदाता भी इसे गंभीरता से ले रहे हैं । सभी प्रत्याशी खास कर युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करने में लगे हैं। युवा मतदाता प्रत्याशियों से सीधा संपर्क बना कर उन्हें उत्साहित कर रहे हैं। कई युवा मतदाता सोशल मीडिया से जुडे़ प्रत्याशियों को अपना सुझाव भी दे रहे हैं, युवा मतदाता धर्मेंद्र सरोज ने बताया कि हर रोज फेसबुक के माध्यम से प्रत्याशियों से जुड़ अपनी बात उन तक पहुंचाते हैं ।प्रदीप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से कई सुझाव भी दिया है़ । विवेक सिंह का कहना है कि प्रचार-प्रसार का यह अनोखा तरीका लोगों को पसंद आ रहा है़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed