फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   एसडीएम के निरीक्षण में सात विद्यालय संचालकों को नोटिस

एसडीएम के निरीक्षण में सात विद्यालय संचालकों को नोटिस

Fri, 03 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम के निरीक्षण में सात विद्यालय संचालकों को नोटिस
उपजिलाधिकारी मड़िहान सविता यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण किया। विद्यालय के प्रबंधकों से सात दिन के अंदर मान्यता समेत अन्य अभिलेख एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। गुरुवार को एसडीएम सविता यादव, बीईओ राम मिलन यादव व सीओ सिटी के प्रतिनिधि की टीम द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मड़िहान कस्बा स्थित ग्रामोदय पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विद्यालय संचालित करने के लिए मान्यता का मूल प्रमाण पत्र नही दिखा पाये। विद्यालय बंद करते हुए छात्रों का नाम दूसरे विद्यालय में स्थांतरण कराने के लिए निर्देश बीईओ को दिया गया। दीपनगर स्थित आरवीएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रमेश मिश्रा विद्यालय छोड़ कर फरार हो गया। एसडीएम ने विद्यालय स्थित पानी की टंकी में कचरा देख प्रभारी प्रबंधक को फटकार लगायी। पटेहरा स्थित सनबीम स्कूल पहुंची। अधिकारियों के आने की भनक लगते ही बच्चों को पहले ही छोड़ दिया गया। हांलाकि जीनियस पब्लिक स्कूल पहुंचने से पहले छात्रों की छुट्टी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed