फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मिर्जापुर चंदौली के सीमीओं की पहाड़ियों पर चल रहा अवैध खनन का खेल

मिर्जापुर चंदौली के सीमीओं की पहाड़ियों पर चल रहा अवैध खनन का खेल

Thu, 07 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर चंदौली के सीमीओं की पहाड़ियों पर चल रहा अवैध खनन का खेल

विज्ञापन
शेरवां। मिर्जापुर-चंदौली जनपद की सीमावर्ती पहाड़ियों पर दिन-रात अवैध खनन हो रहे हैं। खान विभाग के अफसर इस ओर से आंख मूंदे हैं। शिकायत करने पर दूसरे जनपद की सीमा में खनन बता कर किनारा कर लेते हैं।
प्रतिबंध के बावजूद इसके खनन माफिया बेरोकटोक खनन कर रहे हैं। पहाड़ियों पर अवैध खनन व ब्लास्टिंग कराई जा रही है। मिर्जापुर -चंदौली जनपद के सीमावर्ती इलाकों के ललमनिया, शिकारगंज, मगनदीवाना के आसपास की पहाड़ियों पर अवैध खनन कर पत्थरों का भंडारण क्रशर प्लांटों पर किया जा रहा है। यहीं नहीं खनन माफिया अवैध परिवहन भी करा रहे हैं। इसकी शिकायत करने पर खनन व पुलिस विभाग की टीम ने अभियान चला कर इन पहाड़ियों पर गिट्टी लाद कर जा रहे तीन-चार ट्रकों को सीज किया था।
विज्ञापन

शासनादेश है कि क्रशर प्लांटों के चारों ओर ऊंची दीवार, पानी का फौव्वारा, हरित पट्टिका के निर्माण के बाद ही अनापत्ति प्रणाम पत्र दिया जाएगा लेकिन इस आदेश का पालन गिने-चुने क्रशर प्लांट संचालक करते हैं। क्रशर प्लांटों से निकल रही धूल से आसपास के रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। फलदार वृक्ष सूख रहे हैं। पहाड़ियों से हरियाली गायब हो रही है। पर पर्यावरण संरक्षण विभाग भी आंखें मूंद हुए है।आलोक श्रीवास्तव, महेन्द्र खरवार,जयप्रकाश यादव, दयाराम, कृष्ण कुमार सिंह, पीएन सिंह, सुभाष सिंह, विनोद तिवारी, विरेन्द्र प्रताप सिंह, बृजेश सिंह, आदि ने जिलाधिकारी से मिर्जापुर चंदौली जनपद की सीमा से सटी पहाड़ियों पर हो रहे अवैध खनन व पत्थरों के भंडारण पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed