{"_id":"594183744f1c1b45448b4745","slug":"121497465716-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र उत्सव रूप में योग दिवस मनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र उत्सव रूप में योग दिवस मनाने का लिया संकल्प
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। पतंजलि योग समिति एवं विंध्य योग सेवा धाम के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को गंगा किनारे स्थित घोड़े शहीद स्थित पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया। नि:शुल्क योग शिविर में योगी भोलानाथ जी ने तरह-तरह के योगाभ्यास करा कर निरोगी रहने के टिप्स दिए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर योग शिविर में नगर के कई इलाकों से योग साधक पहुंचे थे। शिविर के दौरान योग साधकों को योगाभ्यास कराने के बाद योग के प्रति जागरूक भी किया गया।
विंध्य योग सेवाधाम व पतंजलि योग समिति की ओरसे पार्क में आयोजित योग शिविर के दौरान योग साधकों ने विश्व योग दिवस को राष्ट्र उत्सव के रूप में मनाने का संकल्प दोहराया। योगी भोलानाथ ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जगह-जगह नि:शुल्क योग शिविर लगा कर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोगी के लिए योग और योगी के लिए योग एक साधना है। योगी ने कहा कि योग निश्चित रूप से सभी प्रकार के बंधनों से मुक्ति प्रदान करने का साधन है। योग अवसाद, थकान, चिंता संबंधी विकार और तनाव को कम करने में सहायक है। यदि संक्षेप में कहा जाए कि योग शरीर एवं मन के निर्माण की ऐसी प्रक्रिया है, जो समृद्घ और परिपूर्ण जीवन की उन्नति का मार्ग है, न कि जीवन के अवरोध का। विंध्य योग सेवा धाम के प्रभारी अमरनाथ गुप्त ने व्यक्ति के जीवन में योग की महत्ता व उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास करने से व्यक्ति आजीवन निरोगी रह सकता है। इस दौरान अजय यादव, शुभाष चंद्र, मनीष, राजेंद्र, त्रिभुवन, लवकुश, सतीश, रमेश, चंद्रबली, गणेश दत्त, शिवसागर पांडेय, सुरेंद्र पाल, कमलेश, प्यारे लाल, श्याम नारायण, आशुतोष मिश्र, संदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन