फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   समय सीमा के अंदर सड़को को गडढा मुक्त कर दिया जाएगा

समय सीमा के अंदर सड़को को गडढा मुक्त कर दिया जाएगा

Tue, 13 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
समय सीमा के अंदर सड़को को गडढा मुक्त कर दिया जाएगा

विज्ञापन
विन्ध्याचल। विंध्य मंडल की चुनिंदा नब्बे में से 85 सड़कों को गड्ढामुक्त कराया जा चुका है। यह दावा ग्रामीण अभियंत्रण सेवा मंत्री राजेंद्र प्रसाद उर्फ मोती सिंह का। सोमवार को अष्टभुजा डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मां विन्ध्यवासिनी कृपा से जिले भर में कमल खिला है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि मिर्जापुर का पूर्ण विकास किया जाए। अखिलेश सरकार ने पांच साल में कुछ नहीं किया, उस कमी को दूर किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए 15 जून की समय सीमा तय की कई थी। इसके तहत मंडल में 90 सड़कों को चिह्नित किया गया था जिनमें से 85 सड़कों गड्ढा मुक्त हो चुकी हैं। निर्धारित अवधि में अन्य सड़कों को भी गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा। बजट की कोई कमी नहीं है। दावा किया कि सूबे में अपराध कम हुए हैं। पिछले 14 साल की तुलना में पिछले ढाई महीनों में अपराध कम हुए हैं। हमने किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया है। धान की रोपाई के समय तक सभी लघु एवं सीमांत किसानों का एक लाख तक के कर्ज माफ कर नए ऋण दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पारदर्शिता लाने के लिए उन्होंने अपने विभाग में हजार रुपये के काम के लिए ईटेंडर करने को कहा है। सहारनपुर दंगे के बारे में तकहा कि रविदास जयंती की अंगुआई भाजपा ने की और हम डा. अंबेडकर और कांशीराम का भी सम्मान करते हैं। दंगे में शामिल लोग बेनकाब हो चुके हैं। मुख्यमंत्री छह महीने के भीतर ही प्रदेश के सारे मंडलों का दौरा करेंगे और फैसले लेेंगे। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र , मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल , छानवे विधायक राहुल कोल , मझवां विद्यायक सुचिस्मिता मौर्या , जिलाध्यक्ष बालेंदुभूषण , इंद्र बहादुर सिंह के अलावा जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे आदि उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed