फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   1160 kg of poor quality petha seized

Mirzapur News: खराब गुणवत्ता का 1160 किलो पेठा सीज

Sun, 22 Feb 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
1160 kg of poor quality petha seized
पु​तलीघर के पास अस्वास्थ्यकर ​​स्थिति में रखा गया पेठा, स्रोत सोशल मीडिया
मिर्जापुर। होली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच के लिए चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को खराब गुणवत्ता वाले 1160 किलो पेठे को सीज कर दिया गया। उसकी अनुमानित कीमत 71300 रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

विंध्याचल मार्ग पर स्थित छोटी बसई पुतलीघर के निकट संचालित पेठा निर्माण शाला की टीम ने जांच की। प्रतिष्ठान का लाइसेंस भी नहीं था। मौके पर अत्यंत खराब और हानिकारक स्थिति में पेठे का निर्माण हो रहा था। खराब गुणवत्ता के कच्ची सामग्री सहित प्रतिष्ठान में उपस्थित किसी भी कर्मचारी का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र नहीं मिला। जहां पेठा बन रहा था वहीं कर्मचारी पान गुटखा खाकर थूके थे। पानी की निकासी की कोई उचित व्यवस्था भी नहीं थी। खरीद फरोख्त के बिल वाउचर भी नहीं थे। पेठे का नमूना संग्रहित करते हुए 1160 किलोग्राम पेठा सीज कर दिया गया। साथ ही खाद्य कारोबार कर्ता को अग्रिम निर्देशों तक खाद्य प्रतिष्ठान बंद रखने को कहा गया। कार्रवाई में नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. मंजुला सिंह, रवि शेखर कुशवाहा, राजेश मौर्य, संदीप कुमार सिंह, संदीप कुमार श्रीवास्तव खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में पुरजागीर चिल्ह स्थित खाद्य कारोबारकर्ता व भट्टी संचालक विजय शंकर की भट्टी से खोवे का भी नमूना लिया गया।
विज्ञापन

--------
अब तक लिए गए हैं आठ नमूने
मिर्जापुर। होली के चलते बृहस्पतिवार से खाद्य विभाग द्वारा लगातार जांच की जा रही है अब तक कुल आठ नमूने, जिनमें तीन खोवा, एक डालडा घी, एक मसाला व एक दूध के संग्रहीत कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक आयुक्त ने कहा कि खाद्य कारोबारकर्ता किसी भी प्रकार के मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री न करें, ऐसा करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed