{"_id":"5cab998dbdec22142773c2b4","slug":"11554749837-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्य क्षेत्र में निकली 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हेतु बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्य क्षेत्र में निकली 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हेतु बाइक रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। रोडवेज परिसर विन्ध्याचल में सोमवार को डीएम और सीडीओ ने बाइक रेली निकाल लोगों से मतदान की अपील की। 15 किलोमीटर वाहन चलाकर लोगों से 75 प्रतिशत मतदान की अपील की। रैली में 2089 बाइक एवं स्कूटी से सरकारी कर्मचारियों/अधिकारियों संग लोग शामिल हुए।
बाइक रैली को जिलाधिकारी अनुराग पटेल बाइक ने हरी झंडी दिखाकर विन्ध्याचल रोडवेज से रवाना किया। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन के साथ स्कूटी पर सवार होकर रैली के आगे-आगे पुलिस लाइन तक चले। उन्होंने लोगों से 19 मई को अपने घरों से निकल बूथ पर जाकर मतदान करने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा ’’ सारे काम छोड़ देई, सबसे पहले वोट देई, मतदान महादान आदि स्लोगन का नारा देकर लोगों को जागरूयक करने का काम किया गया। रैली में एक हजार विभिन्न स्कूलों के अध्यापक, लगभग 1250 की संख्या में संख्या में अधिकारी/कर्मचारी रैली में शामिल थे। पुलिस लाइन पहुंचकर रैली सभा में परिवर्तित हो गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस तरह से आज बाइक रैली में पूरे जोश के साथ हमारे अध्यापक, कर्मचारी, अधिकारी शामिल हुये हैं। उसी तरह से सभी अध्यापक गण अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को पहले से ही समझाये कि 19 मई को सबसे पहले अपने घरों से निकल कर बूथ पर जाये और अपने मताधिकारी का प्रयोग करें। यह कार्य मतदाताओ का है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिये एक-एक वोट के महत्व को समझे और उत्सव के रूप में मतदान के दिन को बनायें। संचालन लोक गायक डॉ. मन्नू यादव ने किया तथा ब्रांड एंबेसडर मतदान उषा गुप्ता के द्वारा गाये गये गीत कैसेट के द्वारा बजाकर लोगों को मतदान के प्रति अपील की गयी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी तिवारी, जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, पीके सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रवीण तिवारी, को-आर्डिनेटर विनोद कुमार श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, परियोजना निदेशक रिषि मुनी उपाध्याय सहित सभी जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।