फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पांच दिवसीय विंध्य व्यापार मेला महोत्सव 22 से

पांच दिवसीय विंध्य व्यापार मेला महोत्सव 22 से

Fri, 21 Dec 2018 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
पांच दिवसीय विंध्य व्यापार मेला महोत्सव 22 से
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश वैश्य महासम्मेलन मिर्जापुुर की ओर से आगामी 22 दिसंबर से पांच दिवसीय विंध्य व्यापार मेला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। नगर के रोडवेज स्थित करीब 10 एकड़ परिक्षेत्र में कृष्णा सिटी पैलेस परिसर में यह महोत्सव आयोजित होगा। इसमें करीब सौ से अधिक राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों के उत्पादों के बिक्री स्टाल लगाए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर रोजाना शाम के समय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

कृष्णा सिटी पैलेस में आगामी 22 से 26 दिसंबर तक चलने वाले पांच दिवसीय विंध्य व्यापार मेला महोत्सव की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। इस संबंध में गुरुवार को नगर के किशुन प्रसाद गली स्थित ग्लोबस कालेज में आयोजित पत्रकार वार्ता में महोत्सव के आयोजन की विस्तृत जानकारी दी गई। मेला प्रभारी डॉ. चंद्रकेेतु ने बताया कि व्यापार मेले में प्रतिष्ठित कंपनियों के दो पहिया, चार पहिया, तीन पहिया वाहनों के भी स्टाल लगाए जाएंगे। इसी क्रम में इलेक्ट्रानिक्स आइटम, मोबाइल, होम एप्लाइंसेस, एजुकेशनल स्टाल, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट के साथ ही बच्चों के लिए स्पोर्ट्स जोन, मैजिक शो के भी आयोजन किए गए हैं। मीडिया प्रभारी अमित अग्रवाल ने बताया कि 22 दिसंबर को सायंकाल पांच बजे महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि आयुक्त मुरली मनोहर लाल व डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव संयुक्त रूप से करेंगे। बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही अग्निशमन वाहन की भी व्यवस्था की गई है। कहा कि मेले में पांच दिनों तक रोजाना सायंकाल लोक संगीत का आयोजन होगा जिसमें पूर्वांचल के कला साधक अपनी प्रस्तुतियों से नगरवासियों का मन मोहेंगे। महोत्सव में आने वाले लोगों के लिए लखनऊ महोत्सव से विशेष प्रकार के झूले को भी मंगाया गया है जो मेले में आकर्षण के केंद्र रहेंगे। मेला स्थल पर लोगों के लिए कई प्रांतों के खानपान के भी स्टाल लगाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष बंशीधर अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन संगठन द्वारा कराए जाने वाले सामूहिक विवाह समारोह के सहायतार्थ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में सेल्फी प्वाइंट का भी इंतजाम किया गया है। इस दौरान सचिव राजेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष अंशु अग्रवाल, मंत्री बबिता चंद्र, महिला अध्यक्ष इंदू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed