फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मॉरिया और विजय कुमार ने जनपद के विभिन्न गांवो का किया दौरा

मॉरिया और विजय कुमार ने जनपद के विभिन्न गांवो का किया दौरा

Fri, 26 Oct 2018 12:47 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
मॉरिया और विजय कुमार ने जनपद के विभिन्न गांवो का किया दौरा

विज्ञापन
मिर्जापुर। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में चल रहे हार्वेस्ट प्लस परियोजना के प्रगति की निगरानी के लिए गुरुवार को मॉरिया और विजय कुमार ने जनपद के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन किसानों से बातचीत की जो अपने क्षेत्र में उच्च जस्ता युक्त गेहूं की किस्मे बढ़ा रहे हैं।

जगरनाथपुर गांव में उन्होंने कई महिला किसानों से बातचीत किया। महिला किसानों ने मॉरिया से उपज और बायोफर्टिफाइड गेहूं के बारे में अपना अनुभव साझा किया। इसके बाद बीएचयू के दक्षिणी परिसर बरकछा के पास स्थित बहुती गांव का दौरा किया। जहां अलग अलग किसानों से बातचीत की। इस दौरान बायोफर्टिफाइड गेहूं की किस्मो के बारे में किसान परिवार के बच्चो से भी पूछताछ की। इस मौके पर विशेषरुप से चपाती की गुणवत्ता के प्रदर्शन के बारे में जानकारी ली। इस दौरान भविष्य में आने वाले बेहतर तकनीकी के साथ उन्होंने कृषि विज्ञान संस्थान बीएचयू परियोजना प्रभारी डा. वी के मिश्र, सह प्रभारी डा. रमेशचंद्र और उनकी टीम द्वारा किए गए योगदान को सराहा। कार्यक्रम का संचालन डा. रमेशचंद्र व धन्यवाद ज्ञापित अभयशंकर ने की।
विज्ञापन

राज कुमार शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed