फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   डिप्टी सीएम की चेतावनी के बाद तैयारी नहीं पकड़ रही जोर

डिप्टी सीएम की चेतावनी के बाद तैयारी नहीं पकड़ रही जोर

Sun, 30 Sep 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम की चेतावनी के बाद तैयारी नहीं पकड़ रही जोर
रामगया घाट पर गंदगी, खुले मैनहोल
विंध्याचल। शारदीय नवरात्र मेला दस अक्तूबर से शुरू होगा। सामान्य दिनों में भी विंध्याचल में दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। नवरात्र भर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। नवरात्र में आने वाले लोग गंगा स्नान कर मां के दर्शन पूजन करते हैं लेकिन अभी तक घाटों पर जमी सिल्ट की सफाई का कार्य शुरू नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

विंध्याचल धाम में शुक्रवार को दर्शन-पूजन करने के बाद डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा मंदिर परिसर में गंदगी को देख नाराजगी जताई थी। उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी न तो गंगा घाटों पर सिल्ट की सफाई शुरू की गई और न ही सड़कों की मरम्मत शुरू हो पाई। वीआईपी मार्ग पर लगे टूटे प्लास्टिक के शेड नहीं बदले गए।
विज्ञापन

घाटों पर अस्थाई शौचालयों एवं वस्त्र बदलने के लिए काटेज भी बनाए जाने हैं। गंगा तटों पर सिल्ट होने से एक घाट से दूसरे घाट का संपर्क टूट गया है। चारों तरफ फैले कूड़ा-करकट फैला है। विंध्याचल के पक्काघाट, कच्चाघाट व देवीघाट पर फैले सिल्ट व कीचड़ के बीच होकर स्नानार्थियों को स्नान करने जाना पड़ रहा है। घाटो ंपर अस्थाई शौचालय और बैरिकेडिंग करने का काम शुरू नहीं हो पाया है। शिवपुर स्थित रामगया घाट पर लोग पितृपक्ष में तर्पण करते हैं लेकिन सिल्ट के चलते दिक्कत हो रही है। घाट पर लगे दो हाई-मास्ट लाइट खराब है। तट पर एक भी शौचालय न होने से लोगों को खुले में जाना पड़ रहा है। सिर्फ एक हैंडपंप होने से पेयजल व्यवस्था अपर्याप्त है। शास्त्री सेतु के नीचे विंध्याचल धाम की तरफ जाने वाले मार्ग गड्ढायुक्त होने से भक्तों को परेशानी हो रही है। सड़क की मरम्मत नहीं शुरू हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व राजितराम प्रजापति ने कहा कि नवरात्र मेला शुरू होने के पहले तैयारियां पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया गया है। सभी अधिकारियों को समय से तैयारी पूर्ण नहीं होने पर उनके विरुद्घ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed