फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कैंडिल मार्च निकालकर की नारी सुरक्षा की मांग

कैंडिल मार्च निकालकर की नारी सुरक्षा की मांग

Tue, 07 Aug 2018 12:46 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
कैंडिल मार्च निकालकर की नारी सुरक्षा की मांग
देवरिया कांड के खिलाफ कैंडिल जुलूस निकालते सपा कार्यकर्ता
मिर्जापुर। सपा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार की सांय देवरिया कांड के खिलाफ प्रदेश सरकार की विफलता को लेकर नगर के गुड़हट्टी चौराहा से घंटाघर तक कैंडिल मार्च निकालकर प्रदेश में नारी सुरक्षा की मांग की। कैंडिल मार्च के माध्यम से प्रदेश में भय, भूख व भ्रष्टाचार की सरकार होने की बात कही गई। कैंडिल मार्च गुड़हट्टी चौराहे से निकलकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए घंटाघर पहुंचकर सभा के रूप में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए सपा नेता सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि देवरिया जनपद के बाल सुधार गृह में बच्चियों के साथ घिनौनी हरकत की गई , उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष लक्ष्मण ऊमर ने कहा कि प्रदेश में नारी सुरक्षा के नाम पर सिर्फ महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। इस दौरान रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, आशीष कुमार दूबे, गुलाम मुस्तफा, सत्यम त्रिपाठी, सुशील पांडेय, आजाद आलम, मुश्ताक अहमद, राजकमल, जयनाथ यादव, घनश्याम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed