फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दिल्ली के लिए रवाना हुए शिक्षक व सफाई कर्मचारी

दिल्ली के लिए रवाना हुए शिक्षक व सफाई कर्मचारी

Sun, 29 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के लिए रवाना हुए शिक्षक व सफाई कर्मचारी
कछवां (मिर्जापुर)। ऑल टीचर्स एम्प्लॉई वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पुरानी पेंशन बहाली हेतु 30 अप्रैल को दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन करेंगे। धरने में शामिल होने के लिए शिक्षक और पंचायत राज विभाग के सफाई कर्मचारी मझवां ब्लॉक स्थित पंडित राम किंकर उपाध्याय कछवां बाजार से रवाना हुए। शिक्षकों का 25 सदस्यीय दल अटेवा के ब्लॉक इकाई अध्यक्ष सोनू सिंह और महामंत्री राकेश कुमार पटेल की अगुवाई में दिल्ली रवाना हुआ। अटेवा के जिलाध्यक्ष शशांक सिंह ने बताया कि नेशनल मूवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन सिस्टम के तत्वाधान में देश के 17 राज्यों से 48 लाख पेंशनविहीन कर्मचारी एक साथ एकजुट होकर महा आंदोलन में प्रतिभाग करेंगे। मिर्जापुर जनपद से पांच लोग रेलवे से तथा लगभग 500 लोग बस से दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान के लिए रवाना हुए। प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष मनोज कुमार राय और महामंत्री संतोष सिंह ने हरी झंडी दिखा कर दिल्ली के लिए रवाना किया। जिला अध्यक्ष श्री शशांक सिंह ने कहा कि वर्ष 2004 के बाद नियुक्त सरकारी सेवा के सभी संवर्गों की पेंशन बंद कर दी गई है। जिसको लेकर देश के 48 लाख युवा कर्मचारियों में गहरा असंतोष व्याप्त है। इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष अटेवा विजय कुमार बंधू जी ने पूरे देश के सभी विभागों को एक मंच पर लाकर देश में कर्मचारियों की इस समस्या को आगे बढ़ा रहे है। धरने में शामिल होने के लिए जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कंचन चौधरी, जिला मंत्री दीपक सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष बाबूलाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुरली धर दुबे, धनंजय सिंह, प्रीतम सिंह, दिनेश, राकेश सिंह, श्रीप्रकाश वर्मा, विमला कनौजिया आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed