फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कसिन उन्नत तरीके से करें तिलहन की खेती

कसिन उन्नत तरीके से करें तिलहन की खेती

Wed, 20 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
कसिन उन्नत तरीके से करें तिलहन की खेती

विज्ञापन
मिर्जापुर। बरकछा के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को तिलहन की उन्नशील खेती के बारे में जानकारी दी जा रही है। नेशनल मिशन ऑन ऑयल सीड्स एवं पॉम योजना के तहत दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम में फूलों की खेती के बारे में भी बताया जाएगा।
कार्यशाला का शुभारंभ केंद्र अध्यक्ष प्रो. श्रीराम सिंह ने दीप जलाकर किया। उन्होंने किसानों को तिलहन खेती से होने वाले लाभ के बारे में बताया। वरिष्ठ उद्यान वैज्ञानिक प्रो. एसपी सिंह ने किसानों को फूलों से उत्पादित तिलहनी फसलों की जानकारी दी। मृदा वैज्ञानिक डा. एसएन सिंह ने कहा कि बुवाई से पहले मृदा परीक्षण कराया जाना चाहिए। उन्होंने मृदा परीक्षण के तरीकों के बारे में जानकारी दी। प्रक्षेत्र प्रबंधक कृष्ण कुमार मौर्य ने तिलहनी फसलों में लगने वाले कीटों और उनके नियंत्रण के बारे में बताया। वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. गुरु प्रसाद सिंह ने तिलहनी फसलों के उत्पादन में जैविक उर्वरकों के उपयोग और उनके लाभों केे बारे में बताया। इस दौरान श्याम सुंदर विश्वकर्मा, पंकज सिंह, खरभन मौर्य, राजेश कुमार सिंह, विजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


श्रीराम सिंह को राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार
मिर्जापुर। राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बरकछा के कृषि विज्ञान केंद्र के विभागाध्यक्ष प्रो. श्रीराम सिंह को वर्ष 2016 के राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उनका चयन मानव संसाधन विकास मंत्रालय उच्चतर शिक्षा विभाग के केंद्रीय हिंदी निदेशालय ने किया है। पुरस्कार में एक लाख रुपया नगद और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उनको लेखन बागवानी फसल उत्पादन नामक पुस्तक पर यह पुरस्कार मिला है। आचार्य प्रभारी प्रो. साकेत कुशवाहा, प्रो. ओपी सिंह, प्रो. वंदना बोस, प्रो. एके सिंह, प्रो. ओपी मिश्रा ने उनको बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed