{"_id":"59f772264f1c1bf2538b9acd","slug":"11509388838-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समान काम के अनुरुप मिले समान वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समान काम के अनुरुप मिले समान वेतन
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैलहट, पड़री, कछवां, चील्ह। वेतन वृद्धि के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलमबंद धरना प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नरायनपुर, पहाड़ी और कोन ब्लॉक स्थित सीडीपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समान कार्य के लिये समान वेतन की मांग की। धरना प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकताओं ने जमकर नारेबाजी किया। धरना प्रदर्शन के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीडीपीओ को पत्रक सौंपा गया।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में शिव शंकरीधाम स्थित सीडीपीओ कार्यालय पर नरायनपुर ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार को धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीरा गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद योगी सरकार ने 120 दिन के अंदर वेतन वृद्घि कर 10 हजार करने का वादा किया था, जो 240 दिन के बाद भी पूरा नहीँ हुआ। सरकार के ध्यान न देने के वजह से हम लोग कुपोषण दूर करते करते खुद कुपोषित होने की कगार पर आ चुके हैं। हम लोगों से हर तरह का काम लिया जा रहा है, लेकिन उसके अनुरूप वेतन नहीँ दिया जा रहा है। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक हमारी वेतन वृद्दि नहीँ की जायेगी, तब तक हम काम बंद कलम बंद हड़ताल करेंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष गीता देवी, मंजुलता सिंह, सुनीता कुमारी, आकलीन बानो, रीता देवी, सरोजा, निर्जला पटेल, सुमन कुमारी, मीरा आदि मौजूद रहे। विकास खंड कोन के ब्लॉक मुख्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष शकुंतला दूबे ने एडीओ पंचायत विनोद गौड़ को पत्रक सौंपा। इस दौरान माधुरी सिंह, अनीता देवी, अंजू, क्षमा, रेखा सिंह, राजमणि देवी, सुरेखा, चंदा देवी, रेनू देवी, मंजू, उषा, नगीना, गीता, राजकुमारी, शांति आदि शामिल रहीं। मझवां ब्लॉक के दर्जियान वार्ड स्थित सीडीपीओ कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सुषमा राय, सुगना मौर्य, अनुपूर्णा देवी, अंजू रानी, नीलिमा, चंद्रकिरण आदि मौजूद रहीं।क्चशस्र4द्यड्डह्यद्गह्म्क्चशस्र4द्यड्डह्यद्गह्म्
विज्ञापन