{"_id":"59b04e9d4f1c1bee7f8b4755","slug":"11504726685-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दान पात्रों से पांच लाख 43 हजार 703 रूपये निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दान पात्रों से पांच लाख 43 हजार 703 रूपये निकले
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी मंदिर के चार दानपात्रों को बुधवार के पूर्वाहन11 बजे खोला गया। जिसमें दो विंध्यवासिनी मंदिर, एक काली खोह मंदिर व एक अष्टभुजा मंदिर के दान पात्र शामिल रहे। दान पात्र नायब तहसीलदार संतोष कुमार व विंध्य विकास परिषद के सदस्य विनोद पांडे की निगरानी में खोला गया। दान पात्रों से निकले रुपयों की गिनती प्रशासनिक भवन में की गई। रुपयों की गिनती के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। चारों दानपात्रों से कुल पांच लाख, 43 हजार 703 रुपये अमीनों के द्वाराभारतीय स्टैट बैंक शाखा विंध्याचल में विंध्य विकास परिषद के खाते में जमा किया गया। इस मौके पर पंडा समाज के अध्यक्ष राजन पाठक विंध्य विकास परिषद के सदस्य अनुज पांडे, विनोद पांडे, अमीन विजय शंकर दूबे, हरेंद्र कुमार दूबे, सूरज सोनकर ,सुभाष चंद्र शुक्ला, ज्ञानेन्द्र पाठक, महेश सोनकर, अनिल सोनकर, प्रदीप दूबे आदि मौजूद रहे।