{"_id":"5977946e4f1c1b43018b4664","slug":"11501009006-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर हुई बारिश से जल भराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर हुई बारिश से जल भराव
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सोमवार की रात से मंगलवार की सुबह तक बारिश से पूरा शहर अस्त व्यस्त नजर आया। पानी की अधिकता की वजह से जगह-जगह जलभराव हो गया था। लगातार थम-थम कर हो रही बरसात से आवागमन पर भी असर पड़ा है । शहर के कई ऐसे इलाके हैं जहां थोड़ी सी बारिश में भी जलभराव हो जाता है, ऐसे इलाकों की दशा लगातार बारिश से खराब हो गई है।
कई दिनों से लगातार थम-थम कर हो रही बारिश से सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। सोमवार की रात भर बारिश होने से तो शहर के निचले इलाकों में जगह-जगह पानी की अधिकता हो गई। नटवां, पथरहिया इलाकों में घुटने भर पानी लगने से यहां से गुजरने वाले वाहन बंद हो जा रहे हैं। ऐसे मे वाहन स्वामियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जीआईसी के सामने बीएलजे मैदान में पानी भर जाने के कारण यहां ठेला खोमचा लगाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में नालियों में बारिश के पानी के साथ-साथ कूड़ा भर जाने के कारण पानी का बहाव रुक गया है। नगर पालिका के कर्मचारियों की लापरवाही ऐसे में साफ दिखाई पड़ रही है। रामबाग रैदानी कालोनी के रास्ते में और पुतली घर के सामने सड़क पर नालियों का पानी बहता हुआ नजर आया। नाली के पानी के बीच से गुजरना राहगीरों की मजबूरी बन गई है।
विज्ञापन