फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   115 applications received for talent search exam

Mirzapur News: प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए आए 115 आवेदन

Fri, 01 Sep 2023 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
115 applications received for talent search exam
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की तरफ से आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पांच सितंबर है। अब तक जिले में 115 आवेदन आएं हैं। इस परीक्षा के लिए संस्कृत विद्यालयों के अलावा अन्य बोर्डों से संबद्ध किसी भी माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। शर्त यह है कि संस्कृत उनका एक विषय हो।
विज्ञापन

विंध्याचल मंडल के संस्कृत पाठशालाओं के उप निरीक्षक राजकुमार दीक्षित ने सभी प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों से कहा है कि वे व्यक्तिगत रुचि लेकर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रतिभा खोज परीक्षा में शामिल होने के बाबत आवेदन करने के लिए प्रेरित करें। पुरस्कार की राशि प्रतिमाह 1000 रुपये है, एक वर्ष तक दी जाएगी। इससे मेधावी बच्चों को पढ़ाई में बहुत सहयोग मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed