फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   तार से उठी चिंगारी साढ़े तीन बीघा फसल राख

तार से उठी चिंगारी साढ़े तीन बीघा फसल राख

Mon, 06 May 2019 10:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 06 May 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
तार से उठी चिंगारी साढ़े तीन बीघा फसल राख
स्वार के गांव पैगंबरपुर में किसान के खेत में जलती गेहूं की फसल।
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग से साढ़े आठ बीघा खेतों में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। अगलगी की घटना बाद सूचना के बावजूद अग्निशमन का वाहन न पहुंचने से किसानों के साथ ही ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। किसानों का कहना है कि यदि समय से वाहन पहुंच गए होते तो शायद किसानों का इतना बड़ा नुकसान न हुआ होता।
विज्ञापन

मड़िहान, पटेहरा चौकी क्षेत्र के अमोई गांव में श्रीप्रकाश मिश्रा के खेत में रविवार की दोपहर आए बिजली जंफर शार्ट कर गया। उससे चिंगारी निकली आग की चिंगारी खेत में गिर पड़ा जिससे खेत में आग लग गई। हवा का रुख तेज होने से आग की लपटें खलिहान तक पहुंच गई। जानकारी होते ही ग्रामीण तत्काल बाल्टी में पानी लेकर खेत की ओर दौड़े। अग्निशमन को भी सूचना दे। पानी के अभाव में वृक्षों की हरी टहनियां ले फसल में लगी आग बुझाने में लग गए। किसान जब तक आग पर काबू पाते तबतक दो बीघा फसल जलकर राख हो गया। इस तरह दूसरी घटना सीखड़, चुनार कोतवाली क्षेत्र के कुशहां गांव स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर के पास घटा। हाईटेंशन तार गिरने से उठी चिंगारी कुशहां गांव निवासी अधिवक्ता अनुग्रह पांडेय के गेहूं के खेत में गिर पड़ी। जिससे साढ़े तीन बीघा की गेहूं की खड़ी फसल व गेहूं का भूंसा जलकर राख हो गया। सूचना के बावजूद मौके पर फायर ब्रिगेड का वाहन न आने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त रहा। ग्रामीणों का कहना रहा कि यदि सुचना बाद समय से अग्निशमन वाहन पहुंच गया होता शायद किसानों की इतनी फसल न जलती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed