{"_id":"5c212c2cbdec22571463d676","slug":"111545677868-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि पूजन कर ग्रामवासियों के लिए की मंगलकामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि पूजन कर ग्रामवासियों के लिए की मंगलकामना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में सोमवार को सिटी विकास खंड के अनंतराम पट्टी गांव में अरुण कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में भूमि पूजन किया गया। समस्त ग्रामवासियों के लिए मंगल कामना की। इस दौरान आसपास गांवों से आए भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
संरक्षक व पूर्व ग्राम प्रधान जगदीश प्रसाद उपाध्याय ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 29 दिसंबर, शनिवार सुबह आठ बजे से 12 बजे के मध्य कलश यात्रा, सायंकाल तीन बजे से छह बजे तक संगीतमय प्रवचन, 30 दिसंबर, रविवार को सुबह आठ बजे से 12 बजे तक देव पूजन, गायत्री यज्ञ व संस्कार, सायंकाल तीन बजे से छह बजे तक संगीतमय प्रवचन किया जाएगा। इसी तरह 31 दिसंबर, सोमवार को सुबह आठ बजे से 12 बजे तक गायत्री यज्ञ, संस्कार व दोपहर दो बजे से ग्राम पंचायत भवन, नहर की पटरी, सड़क अथवा चक मार्गों पर पौधरोपण किया जाएगा। सायंकाल तीन बजे से छह बजे के बीच संगीतमय प्रवचन, दीप यज्ञ, पूर्णाहूति की जाएगी। पूर्व ग्राम प्रधान ने गांव के समस्त नागरिकों को आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर पूण्य के भागी बनने का आवाहन किया है।