फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   किसान पाठशाला के प्रथम चरण में 2

किसान पाठशाला के प्रथम चरण में 2

Thu, 20 Dec 2018 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
किसान पाठशाला के प्रथम चरण में 2
मिर्जापुर। द मिलियन फार्मर्स स्कूल (किसान पाठशाला ) कृषकों के लिए संजीवनी का कार्य कर रही है। किसानों को अब अधिकारियों द्वारा गांव में पहुंचकर कृषि से जुड़ी जानकारियां दी जा रही हैं। प्रथम चरण में 104 ग्राम पंचायतों में पाठशाला का आयोजन कर 28115 किसानों को प्रशिक्षित किया गया। जिसमें 6853 महिला किसानों ने भी भाग लेकर कृषि से जुुड़ी नई जानकारियां प्राप्त की।
विज्ञापन

दरअसल प्रथम चरण 17 दिसंबर से 20 दिसंबर तक का है। जिसमें किसानों को पहले दिन में रबी की मुख्य फसलें, प्रजातियां एवं प्रभावी बिंदुओं पर जानकारी के साथ ही कृषि-वानिकी, पारदर्शी किसान सेवा योजना, मोबाइल एप एवं डीबीटी पर जानकारी दी गई। इसी तरह दूसरे दिन कृषि विभाग की योजनाएं, देय सुविधाएं, रबी बीजों पर अनुदान, रबी फसलों के समर्थन मूल्य तथा प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन व कृषि निवेश प्रबंधन पर किसानों को प्रशिक्षित किया गया। जबकि तीसरे दिन किसानों की आय को दोगुना करने की तकनीक पर चर्चा हुई। कृषि प्रणाली, प्रधानमंत्री फसल बीमा, पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री किसान सर्वहित बीमा योजना, केसीसी कार्ड व रुपे कार्ड पर बताया गया। जबकि चौथे दिन उद्यान एवं पशुपालन विभाग की योजनाएं, गन्ना, मत्स्य, रेशम उत्पादन एवं जैव ऊर्जा के बारे में किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
किसान पाठशाला में खेती-बारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां मिल रही हैं। प्रशिक्षण में मिली जानकारी के आधार पर गेहूं के बीज शोधन कर बुआई की गई है।- विपिन कुमार सिंह, गरौड़ी अदलहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
किसान पाठशाला में न सिर्फ अच्छी जानकारियां मिल रही हैं बल्कि समय-समय पर फसलों में लगने वाले रोगों की रोकथाम की जानकारी मिली है।- काशीनाथ, औरइया, विकास खंड जमालपुर।
इनसेट
द मिलियन फार्मर्स स्कूल में किसानों को दी गई जानकारी से इसके दूरगामी परिणाम सामने आ सकते हैं। बशर्ते किसान इस पर आधारित खेती करें।- गजानंद चौबे, सरसा, विकास खंड जमालपुर।
इनसेट
किसान पाठशाला में खेती-बारी के साथ ही सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है।- श्रीकांत, हसौली, विकास खंड जमालपुर।

वर्जन
सरकार के मंशानुरूप कृषकों की आय को दोगुना कराने के लिए कृषि विभाग संकल्पित है। अभियान चलाकर जिले के विभिन्न विकास खंडों में स्थित ग्राम पंचायत में किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किए जा रहे हैं। पहले चरण के प्रशिक्षण का समापन गुरुवार को किया जा रहा है। अगले दिन से दूसरे चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा।- अशोक कुमार उपाध्याय, कृषि उपनिदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed