{"_id":"5bd7587dbdec22697d28af48","slug":"111540839549-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर लोड वाहनों के खिलाफ चला प्रशासन का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर लोड वाहनों के खिलाफ चला प्रशासन का डंडा
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। छानबे क्षेत्र में अवैध परिवहन व ओवरलोड वाहनों वाहनों के फर्राटे भरने की मिली खबर पर खनिज विभाग व पुलिस टीम संग एसडीएम सदर आशुतोष कुमार दुबे ने रविवार की रात मिर्जापुर-इलाहाबाद मार्ग पर छापेमारी की। रात्रि 11 बजे से सड़क पर उतरा दल भोर तक सड़कों पर पूरी रात जमा रहा। छापेमारी के दौरान टीम ने आठ ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया।
उपजिलाधिकारी सदर आशुतोष कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर, खनिज विभाग के सर्वेक्षक एस के पाल व परिवहन विभाग के पीटीओ राम सागर के अलावा जिगना पुलिस की टीम जिगना में बालू व गिट्टी आदि लदे वाहनों द्वारा आरंभ की गई चेकिंग सोमवार की भोर तक चलती रही। चेकिंग के दौरान जिगना मे चार, चील्ह में तीन व मंडी समिति के पास एक ट्रक समेत आठ ट्रकों को सीज कर दिया गया। एसडीएम ने कहा कि ओवरलोड वाहन किसी भी दशा में सड़कों पर चलने नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।