{"_id":"5bae78e7867a557f174462d5","slug":"111538160871-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मकानों का ताला तोड़कर चोरों ने लाखो का माल किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मकानों का ताला तोड़कर चोरों ने लाखो का माल किया पार
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़री। थाना क्षेत्र के तोसवां गांव में वृहस्पतिवार की रात चोरों ने तीन घरों में सेंध लगाकर लाखों का माल पार कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। गृहस्वामी ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने ही पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।
चोर गुरुवार की रात सबसे पहले तोसवां गांव निवासी जटाशंकर दुबे पुत्र नन्हकू दुबे के घर पहुंचे। पूरे कमरे को खंगालते हुए उसमें रखा हजारों रुपये के जेवराव व अन्य सामान पार कर ले गए। समरसेबल पंप, स्टार्टर व स्टेप्लाइजर भी उठा ले गए। परिवार के लोगों ने बताया कि पांच महीने पूर्व भी चोरी हुई थी। जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। भुक्तभोगी द्वारा थाने में तहरीर दे दी गई हैं। दूसरी घटना क्षेत्र के भरपुरा स्थित सीताकुंड दुर्गा मंदिर में घटी। जहां चोर मंदिर का ताला तोड़कर मातारानी का चांदी की मुकुट, आंख व सोने का मंगलसूत्र, पीतल का हार लगभग छोटा बड़ा मिलाकर, 15 किलो का घंटा , तीन किलो देशी घी आदि लाखों का सामान उठा ले गये। प्रधान पुजारी श्याम तिवारी सुबह जब पूजा करने आये तो ताला टूटा देख अवाक रह गए। बताया कि एक सप्ताह पूर्व भी इसी मंदिर से हजारों का सामान ताला तोड़कर चोरी किया गया था लेकिन आज तक चोरी का पता नही चल पाया। चोरी की इस घटना से लोगों में भय एवं आक्रोश व्याप्त है।